सचेंडी सड़क हादसे के बाद हमने हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करने वाली टीम का गठन किया था। शुक्रवार को कुछ वाहन सवार गलत दिशा से हाईवे पर सफर कर रहे थे, जिनकी सिपाही ने फोटो खींची थी। विधायक की इसी बात को लेकर बहस हुई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी ट्रैफिक
सपा विधायक का वीडियो वायरल हुआ है। किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो के आधार पर एसीपी कैंट को मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर
शहर में भाजपा के नेता जब काफिला लेकर निकलते हैं, तो उनका चालान नहीं किया जाता है। हमारे काफिले में शामिल युवकों की फोटो खींच कर चालान उनके घर भेज दिया जाता है। मैंने जब विरोध किया तो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मुझसे अभद्रता की। इसकी शिकायत मैंने पुलिस कमिश्नर से की है।
इरफान सोलंकी, सपा विधायक