कानपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की चारों फ्लाइट 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इन चारों फ्लाइट के साथ ही पहले से चल रहीं स्पाइसजेट की तीनों फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया है। यह शेड्यूल 15 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक का है।
शीतकालीन शेड्यूल पर बाद में फैसला लिया जाएगा। इंडिगो कंपनी दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जबकि स्पाइसजेट की दिल्ली, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट पहले से चल रही हैं।
इस तरह कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो-दो फ्लाइट हो जाएंगी। यह पहला मौका है जब कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से सात फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। ये सातों फ्लाइट सातोें दिन सेवाएं देंगी। स्पाइस जेट की कोलकाता और दिल्ली की फ्लाइट 78 और 90 सीटर हैं।
बाकी फ्लाइट 180 या 189 सीटर होंगी। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि सातों फ्लाइटों का संचालन 15 अक्तूबर से होगा। सुबह से शाम तक यात्रियों को फ्लाइट मिलेंगी। बुकिंग शुरू हो गई है।