फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में विधायक व पूर्व सांसद का धरना, लगाया वसूली का आरोप

विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर में धरने पर बैठी विधायक प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी व कार्यकर्ता? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर रनियां से भाजपा विधायक व पूर्व सांसद ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बता शुक्रवार को धरना दिया। उन्होंने एआरटीओ को पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि अफसर ओवर लोड ट्रक निकलवाने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। इससे सड़कें खराब हो रही हैं। दफ्तर में दलालों का वर्चस्व कायम है।
विज्ञापन

अकबरपुर रनियां से भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला व उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने शुक्रवार को एआरटीओ दफ्तर में धरना दिया। विधायक ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।
एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा को पत्र देकर बताया कि रोज हजारों की संख्या में गिट्टी मौरंग से ओवरलोड ट्रक जिले के विभिन्न संपर्क मार्गों से होकर निकलते हैं। संपर्क मार्गों की क्षमता इन ट्रकों का भार सहने की नहीं है।
विज्ञापन

52 करोड़ रुपये से बनी रनियां-बैरी सवाई रोड से रोजाना सैकड़ों ओवर लोड ट्रक निकल रहे हैं। इसी तरह से बिगाही से मड़ौली अंडरपास से भी ओवर लोड ट्रक निकलते हैं। कई बार यहां जाम लग जाता है।
ओवरलोड ट्रकों के निकलने की वजह से हाल ही में 45 लाख रुपये से बनाई गई सड़क उखड़ने लगी है। विधायक ने कहा कि जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं। इससे विधान सभा क्षेत्र की सड़कें खराब हो रहीं हैं।
विधायक ने एआरटीओ पर सीधे तौर पर आरोप लगाया कि ट्रकों को निकालने के लिए अवैध वसूली की जा रही है। साथ खानापूरी के लिए कभी एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये का चालान कर दिया जाता है। दफ्तर में बिना रुपये दिए कोई काम नहीं होता है। दलाल दफ्तर के अंदर घुसे रहते हैं। लोगों को नियम बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें