कानपुर के कल्याणपुर में मॉडिफाई सेडान कार को लैंबोर्गिनी समझ उसे देखने और सेल्फी लेने वालों की भींड एकत्रित हो गई। भारी संख्या में लोगों को एकत्रित होता देख इलाकाई लोेगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ के बाद कार मालिक को थाने बुलाया।
जहां जांच के दौरान कार के कागजात सही पाए गए। हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी नितिन गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि हाल ही में उन्होेंने एक सेडान कार खरीदी थी। जिसे उन्होंने दिल्ली में लैंबोर्गिनी की तरह कार को मॉडिफाई कराया था।
पिछले कुछ दिनों से उनकी कार का गियर सही से काम नहीं कर रहा था। लिहाजा उन्होंने अपने ड्राइवर को कार सही कराने के लिए नमक फैक्ट्री स्थित गाड़ी मैकेनिक एहसान के पास भेजा था। एहसान के गैराज के पास खड़ी मॉडिफाई गाड़ी को लैंबोर्गिनी समझकर उसे देखने वालों की होड़ लग गई।
देखते ही देखते गाड़ी के पास सेल्फी लेने वाले लोग जमा होने लगे। लोगों को एकत्रित होता देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर गाड़ी मालिक के विषय में जानकारी कर उसके कागज चेक किए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि गाड़ी के कागज सही पाए गए हैं। मॉडिफाई गाड़ी को देखने के लोगों की ओर मची थी।