फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: लगातार ट्रक के चालान से ऊबे युवक ने जान दी, कर्ज से भी था परेशान, पुलिस को सुसाइड नोट मिला

Wed, 25 May 2022 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, गमगीन बैठी मृतक राजनारायण की पत्नी व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के कबरई में लगातार ट्रक के चालान से ऊबे युवक ने जान दे दी। वह कर्ज से भी परेशान था। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें मृतक ने कई जगह से पैसे के लेनदेन और लगातार हो रहे चालान के चलते गाड़ी न छुड़ा पाने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजनारायण साहू (36) के पास कुछ वर्ष पूर्व 11 ट्रक थे। लगातार घाटे के चलते दस ट्रक बिक गए। इससे राजनारायण शेष बचा एक ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इस ट्रक के कई चालान होने से उसकी धनराशि जमा करने के लिए उसने कई लोगों से कर्ज ले लिया था।

इससे वह परेशान रहता था। मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग सो गए। तभी राजनारायण ने बरामदे में लगे पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने फांसी पर शव लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई हीरालाल साहू ने बताया कि ट्रक के कई बार चालान होने से उसने लोगों से कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ट्रक का 25 हजार रुपये का चालान हुआ। जिसे उसने किसी तरह जमा किया। मंगलवार को एक बार फिर डेढ़ लाख रुपये का चालान हो जाने से वह सदमे में पहुंच गया। दिनभर खाना नहीं खाया और रात में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से मृतक की पत्नी हीरादेवी, पुत्र अनुराग, पुत्री प्रियांशी व दिव्यांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं है। जांच कराई जा रही है।

अब मैं अपनी गाड़ी नहीं छुड़ा पाऊंगा
मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट में कई जगह पैसे के लेनदेन की जानकारी देते हुए लिखा है कि मैं बहुत नुकसान उठा चुका हूं। मैं अब जिंदगी से हार गया हूं। मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। अब मैं अपनी गाड़ी नहीं छुड़ा पाऊंगा। इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं। मुझे माफ करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें