फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: शादी का झांसा देकर आठ वर्ष तक किया शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर देता रहा धमकी, गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2024 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में शादी का झांसा देकर आठ वर्ष तक युवती से शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में शहर के एक मोहल्ले की अनुसूचित जाति की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने का मामला उजागर हुआ है। शादी का झांसा देकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले आरोपी ने युवती की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी युवती को रामकथा मार्ग निवासी शोएब फलक खान ने अपने प्रेमजाल में फंसाया और आठ वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवती को शादी का झूठा झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग व जान से मारने की धमकी दी गई। इससे पहले उसने एक बार कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन बाद में उसने दबाव में आकर राजीनामा कर लिया था।

विज्ञापन

तीन दिन पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती की फोटो वायरल कर दीं। पीड़िता जब इसकी शिकायत पुलिस से करने घर से निकली तो उसे रास्ते में रोककर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शोएब फलक खान के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, एससीएसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को रामकथा मार्ग तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें