धर्म छिपाकर लकी ने की थी दोस्ती
उसने जानकारी दी है कि धर्म छिपाकर लकी ने दोस्ती की थी। इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती कर एक किशोरी को प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाया। कल्याणपुर स्थित एक होटल में दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
पुलिस ने लकी और उसके साथी को किया गिरफ्तार
इनकार करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लकी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। शिवराजपुर के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी दोस्ती झांसी के नवाबाद निवासी लकी खान और सुहेब खान से हुई थी।
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
चैटिंग के दौरान लकी खान ने अपना नाम लकी बताया और बातचीत करने लगा। इसी बीच लकी ने कई बार मिलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने कहा कि उससे बात की रिकॉर्डिंग और अश्लील फोटो हैं। नहीं मिलोगी, तो वायरल कर देंगे। परिवार को भी मारने की धमकी दी।
स्कूल जाते समय जबरन ले गया था लकी
किशोरी के अनुसार बुधवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान लकी अपने साथी गुड्डू के साथ आ गया और बात करने के बहाने जबरन कार में बैठा लिया। कल्याणपुर स्थित सरिता पैलेस में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाहर आने के बाद विवाद देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
इंस्टाग्राम से निकालकर बनाई थीं अश्लील तस्वीरें
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले लकी खान से इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। इस बीच उसने चैटिंग के दौरान उससे कुछ फोटो हासिल कर लिए। इसके बाद उसे एडिट कर अश्लील फोटो बना ली। इसके बाद ब्लैकमैल करने लगा था।