थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक बाइक चलाते वक्त राहुल के हेलमेट लगाए होने से उसकी जान बच गई। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
कानपुर देहात में कानपुर-इटावा हाईवे पर रसधान के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
औरैया के गोविंदनगर निवासी चंद्र प्रकाश की पत्नी सीमा (45) का मायका कानपुर नगर में है। वह बेटे राहुल (24) के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से मायके जा रही थीं। सिकंदरा के रसधान कस्बे के पास कानपुर इटावा हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे मां-बेटा सड़क पर गिर गए। इस दौरान सीमा डंपर के पहियों के नीचे आ गई। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने डंपर रोका और कूदकर भाग गया। लोगों ने पहियों के नीचे दबी सीमा को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल राहुल को सीएचसी भेजा गया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक बाइक चलाते वक्त राहुल के हेलमेट लगाए होने से उसकी जान बच गई। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।