भाजपा ने जो हवा-हवाई वायदे किए थे, उसमें से एक चौथाई काम भी नहीं किया है। सिर्फ पूंजीपतियों और धन्ना सेठों को मालामाल करने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी जातिवादी और साम्प्रदायिक सोच के चलते पूरे देश में दलितों, पिछड़ों, मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समाज के लोगों का पूर्व विकास नहीं हुआ है। पूरे देश में दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्ग के कोटे को अभी तक नहीं भरा गया है। सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के लोगों का पदोन्नति में आरक्षण भी खत्म कर दिया गया है।
प्राइवेट सेक्टर में ज्यादातर काम दे दिया गया है और प्राइेवट सेक्टर में आरक्षण लागू नहीं है। मायावती ने कहा कि बीजेपी की सरकारों के चलते मुस्लिमों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों की हालत बेहद खराब है। हिंदुत्व की आड़ में इन पर जुल्म भी हो रहे हैं। जनसभा में पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान, जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा, जिला प्रभारी रणधीर बहादुर, नीलू सत्यार्थी, मुकेश वर्मा, रामनाथ रावत आदि मौजूद रहे।
फ्री में राशन का कोई स्थाई लाभ नहीं
जनसभा के दौरान बसपा मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को थोड़ा बहुत राशन दे रही है। उसके एवज में भाजपा के लोग गांव-गांव जाकर कह रहे हैं कि हमने फ्री में राशन दिया है और अब हमें वोट दो। मायावती ने कहा कि गरीब लोगों को बताना है कि फ्री में जो राशन दिया गया है इससे स्थाई लाभ होने वाला नहीं है।
देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं
मायावती ने कहा कि देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। यह बहुत चिंता की बात है। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और सपा को सत्ता में आने से रोकना है। इनकी गलत नीतियों की जानकारी अब सबको हो चुकी है, क्योंकि जनता इन सभी दलों को आजमा चुकी है।