इसके बाद इस क्षेत्र में भी तेंदुए की दहशत फैल गई। हाल यह कि लोगों ने रात में निकलना कम कर दिया है। यही हाल आईआईटी और एनएसआई क्षेत्र में भी है। डीएफओ श्रद्धा यादव कहती हैं कि फिलहाल टीमें तैनात हैं। एक सप्ताह में उसकी मौजूदगी नहीं दिखती है, तो पूरे क्षेत्र में लगे पिंजरे व कर्मचारियों को हटा दिया जाएगा।