फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव: 72.7 प्रतिशत मतदान, 4941 मत पड़े, 20 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Tue, 20 Feb 2024 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में 72.7 प्रतिशत मतदान हुआ। 20 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। बुधवार को वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को 72.7 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 6794 मतदाताओं में से 4941 ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह निर्धारित समय नौ बजे से लगभग आधा घंटा देर से मतदान शुरू हो सका जो धीमी गति से जारी रहा। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मतपेटियों को सील कर लॉयर्स एसोसिएशन स्थित पं. रामकुमार शुक्ल हॉल में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। बुधवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन


डीएवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे मतदान शुरू हुआ। इसके पहले विभिन्न पदों पर खड़े प्रत्याशियों के सामने एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने मतपेटियां दिखाकर उन्हें सील कराया। सेवानिवृत्त सैनिकों को मतपत्र देकर मतदान बूथों पर भेज दिया गया। मतदान के लिए 14 बूथ बनाए गए थे। बूथों के बाहर इंजीनियंरिग कॉलेज के छात्रों को क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए लगाया गया था। क्यूआर कोड की स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को मतदान बूथ पर प्रवेश दिया जा रहा था। इसके बाद बूथ पर तैनात पूर्व सैन्यकर्मी सीओपी कार्ड देखकर मतपत्र दे रहे थे।

सभी बूथों पर लगातार मतदान चलता रहा। दोपहर में पूर्व सांसद व अधिवक्ता राजाराम पाल, पूर्व विधायक सतीश निगम, कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर भी मत का प्रयोग करने पहुंचे थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय आचार्य, देवनाथ शुक्ल व प्रबल प्रताप सिंह ने बूथों के पास स्थित कंट्रोल रूम का जिम्मा संभाला और शिकायतों का निस्तारण करते रहे वहीं सह चेयरमैन गुलाम रब्बानी, मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश यादव व अरुण तिवारी घूम-घूमकर बूथों का निरीक्षण करते रहे। लगातार मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की जाती रही। मतदान के बाद मतदाताओं को डीएवी कॉलेज की पार्किंग स्थल के पास अस्थायी रूप से दीवाल तोड़कर बनाए गए निकास द्वार से निकाला गया।
विज्ञापन

 

बूथवार मतदान की स्थिति
बूथ नं. 1 पर 278
बूथ नं. 2 पर 388
बूथ नं. 3 पर 389
बूथ नं. 4 पर 304
बूथ नं. 5 पर 385
बूथ नं. 6 पर 377
बूथ नं. 7 पर 471
बूथ नं. 8 पर 324
बूथ नं. 9 पर 283
बूथ नं. 10 पर 396
बूथ नं. 11 पर 402
बूथ नं. 12 पर 382
बूथ नं. 13 पर 334
बूथ नं. 14 पर 228
कुल - 4941

 

सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से होती रही निगरानी
मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही प्रवेश व निकास द्वारों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सड़क पर निगरानी के लिए एक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल भी किया गया जो हर एक गतिविधि पर नजर रख रहा था। जगह-जगह प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए थे। एलआईयू कर्मी भी सक्रिय रहे।

होर्डिंग-बैनर से पटी सड़कें
मतदान के दिन प्रत्याशियों व समर्थकों में भरपूर जोश दिखाई दिया। सुबह से शाम तक नारेबाजी व जुलूस निकलता रहा। कचहरी व डीएवी कॉलेज के आसपास के सभी रास्तों पर बड़ी-बड़ी होडिंग्स व बैनर लगे दिखाई दिए। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने पेन व अन्य सामग्रियां भी बांटी। लंच पैकेट की व्यवस्था भी की गई थी। एल्डर्स कमेटी की ओर से मतदान के बाद अधिवक्ताओं को वापस कचहरी तक छोड़ने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था भी की गई थी।

 
विज्ञापन

एक ओर चलता रहा यातायात, आसपास भीषण जाम
राहगीरों को कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर एक तरफ के रास्ते को खोल दिया गया था। जिससे आवागमन भी सुचारु रूप से चलता रहा हालांकि डीएवी कॉलेज और कचहरी के आसपास की सडक़ों पर भीषण जाम के चलते दिनभर वाहन रेंगते रहे।

गोद में उठाकर करवाया मतदान
वरिष्ठ अधिवक्ताओं में मतदान का जोश ऐसा था कि एक बुजुर्ग अधिवक्ता जिनको चलने-फिरने में भी दिक्कत थी वह किसी तरह मतदान स्थल पर पहुंचे जहां से एल्डर्स कमेटी के अरुण तिवारी ने युवा अधिवक्ता हेमंत यादव की मदद से गोद में उठवाकर उन्हें मतदान स्थल तक पहुंचाया और उन्होंने अपना मत डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें