फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान को दी अंतिम विदाई, पिथौरागढ़ हादसे में गई थी आईटीबीपी जवान की जान

Tue, 31 Oct 2023 06:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: गांव में जवान को अंतिम विदाई देने के लिए जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, अशोक सिंह गौर, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि जन प्रतिनिधि समेत सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीबीपी के जवान त्रिमोहन सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर बांदा जिले में चिल्ला के अतरहट गांव लाया गया। तिरंगे में लिपटे शव को देख परिवार सहित गांव के लोगों की आंखे भर आईं। पत्नी बेसुध हो गई और बच्चों की आंखों से भी आंसू थम नहीं रहे थे। गार्ड ऑफ आनर के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात त्रिमोहन सिंह की नीलम घाटी में हादसे के चलते मौत हो गई थी। पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे जवान के पैतृक गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। पत्नी पूनम रो-रोकर बेसुध हो जाती, गांव व परिवार की महिलाएं उन्हें संभालतीं।
गांव में जवान को अंतिम विदाई देने के लिए जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, अशोक सिंह गौर, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि जन प्रतिनिधि समेत सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। गार्ड ऑफ आर्नर के साथ आईटीबीपी के जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान कमांडेंट अमित कटियार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें