फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Tue, 31 Oct 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेल लाइन से होकर आ रही वृद्धा की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। उसे कम सुनाई देता था। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पहाड़िया गांव निवासी तुलसिया (60) रविवार सुबह 11 बजे के करीब गांव से गुजरी रेल लाइन पर गई थीं। वहां वह पीछे से आ रही ट्रेन का हार्न नहीं सुन पाई और ट्रेन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। चरवाहों की सूचना पर उनके पुत्र को पता चला। पुत्र राजा भइया ने बताया कि घटना के समय वह नदी में नहा रहा था। उसकी मां को कम सुनाई देता था।
विज्ञापन

इसी वजह से यह हादसा हुआ है। मृतका के चार पुत्र एक पुत्री है। पिता स्व. सुनवा की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। वह सब मजदूरी करते हैं। भूरागढ़ चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि ट्रेन की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें