फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में खेल: मल्टी परपज हॉल का जब पैसा आया तब निकाला टेंडर, CDO के निरीक्षण में खराब कार्यों का खुलासा

Wed, 25 Sep 2024 09:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट खेलो इंडिया में ही बड़ा खेल सामने आया है। मल्टी परपज हॉल का जब आया पैसा तब टेंडर निकाला गया। वहीं, सीडीओ को निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी खराब मिली है।
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर के मकसूदाबाद में पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट खेलो इंडिया योजना के तहत मल्टीपरपज हाॅल के निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था ने खेल कर दिया। आठ करोड़ की एक परियोजना के निर्माण कार्य के अलग-अलग टेंडर निकाल दिए। जबकि एक कार्य का एक बार ही टेंडर निकाला जा सकता है। संस्था ने जब पैसा आया तब टेंडर निकाला। यही नहीं प्लास्टर, सीसी रोड समेत अन्य कार्यों की भी गुणवत्ता काफी खराब मिली।

विज्ञापन

जिलास्तर पर मॉनीटरिंग करने वाले अफसर ने कोई ध्यान नहीं दिया। सीडीओ दीक्षा जैन ने मौके पर पहुंचकर जब निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आई। उन्होंने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खेलो इंडिया योजना के तहत कल्याणपुर ब्लॉक के मकसूदाबाद में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण 2020 से कराया जा रहा है। इसके निर्माण का लक्ष्य 2022 रखा गया था। योजना के तहत आठ करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
छह करोड़ रुपये शासन ने तीन बार में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को जारी किए हैं। संस्था को दो साल में निर्माण कार्य पूरा करना था, लेकिन संस्था ने अभी तक मल्टी परपज हॉल, बाउंड्री वाल का कार्य ही पूरा किया। पुताई, बिजली, सेनेटरी, सीसी रोड का कार्य चल रहा। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल को दी गई है।

विज्ञापन

निर्माण कार्य के अलग-अलग कईं टेंडर निकाले
सीडीओ दीक्षा जैन निरीक्षण करने पहुंची तो हॉल में कई खामियां सामने आईं। सीडीओ ने निर्माण कार्य में लेटलतीफी का कारण पूछा तो कोई सही जवाब नहीं दे पाया। जानकारी पर पता चला कि एक परियोजना के निर्माण कार्य के अलग-अलग कईं टेंडर निकाले गए। हॉल के सारे लीकेज, होल बंद नहीं किए गए।

कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी
दीवार पर सीलन मिली। बाउंड्रीवाल पर लोहे की ग्रिल एवं प्लास्टर का कार्य, मुख्य गेट का निर्माण, गार्ड रूम, सीसी रोड का कार्य की गुणवत्ता सही नहीं मिली। इसके साथ हैंडपंप, रैन वाटर हारवेस्टिंग यूनिट नहीं लगाया गया। सीडीओ ने कार्यों की गुणवत्ता खराब मिलने पर जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ अलग-अलग टेंडर निकालने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की गुणवत्ता काफी खराब मिली। एक ही परियोजना के कई टेंडर निकाले गए जो नियमानुसार गलत है। कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। इसके साथ जिम्मेदार अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया इसके लिए नोटिस जारी होगी।  -दीक्षा जैन, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें