विशेष केमिकल को दीवारों में भरकर मजबूती को बढ़ाया
इसके बाद यूपीसीए ने एचबीटीयू की तकनीकी टीम से जांच कराई और उसके प्रस्ताव पर ही अत्याधुनिक तकनीक से मरम्मत करवाई। इसमें टीम ने इंजेक्शन से विशेष केमिकल को दीवारों में भरकर दीर्घा की मजबूती को बढ़ाया।
7200 दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे
मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने निरीक्षण कर मंगलवार देर शाम अपनी एनओसी यूपीसीए को प्रदान की है। वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की एनओसी के आधार पर अब दोनों गैलरी में 7200 दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे।