कानपुर के पनकी में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला मानसिक रोगी थी। उसे हर वक्त लगता था कि उसका कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है। इससे परेशान होकर सोमवार सुबह कमरे में ही फांसी लगा ली।
परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से ही मौत की पुष्टि हुई है। इलाके के कटरा मोहल्ले में रहने वाले अजय श्रीवास्तव की घर पर ही परचून की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी रंजना (55) मानसिक रूप से बीमार थी।
उसका इलाज दिल्ली के डॉक्टर से चल रहा था। बीते रविवार को वह उसे डॉक्टर के यहां दिखा कर लौटे थे। उन्होंने बताया कि पत्नी को हर वक्त लगता था कि उसका कोई चोरी छिपे वीडियो बना रहा है।
इसे लेकर अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने गए। लौटे तो पत्नी का शव पंखे के कुंडे से साड़ी के बने फंदे से लटक रहा था। इकलौता बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था।