फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: साक्ष्य के लिए कोर्ट लाए गए असलहे लूट के आरोपी, पुलिस दाखिल कर चुकी आरोप पत्र 

Tue, 02 Nov 2021 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के दौरान पुलिस कर्मियों से लूटी गई एके-47 व कारतूस की बरामदगी के मामले में सभी छह आरोपियों को सोमवार को साक्ष्य के लिए कोर्ट में पेश किया। अब कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। 
विज्ञापन


चौबेपुर के बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए थे। उनके असलहे व कारतूस भी लूटे गए थे। एक मार्च को पुलिस ने लूटी गई एके 47 व कारतूस बरामद करने का दावा किया था।

मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। पुलिस ने संजय परिहार, अभिनव तिवारी, अमन शुक्ला, विष्णु कश्यप, रामजी उर्फ राधे कश्यप, शुभम पर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। सोमवार को कोर्ट ने आरोपियों को साक्ष्य के लिए तलब किया था।
विज्ञापन


आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित, पवेनश शुक्ला उपस्थित रहे। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि तय की है। सभी आरोपी कोर्ट लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें