27-28 को बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि 27 और 28 मई के बीच तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बताया कि इन दो दिनों में 15 से 25 मिमी बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ बिजली चमकने और कहीं-कहीं ओले भी पड़ने की संभावना है।
तेज धूप से बिलबिला उठे लोग
हर कोई गर्मी से बेहाल हो उठा। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ भीषण गर्मी से लोग जूझते नजर आए। घरों में पंखों के नीचे बैठे लोग भी पसीने से तर-बतर हो रहे थे। बाजारों में लोग बिलबिलाते नजर आए। सड़कों पर भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सन्नाटा ही नजर आया।
जलवायु परिवर्तन से हो रही है परेशानी
मौसम विभाग प्रमुख एसएन सुनील पांडे ने बताया कि चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाले हैं। तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव का प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन है। बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर से उठने वाली हवा में जलन भी बढ़ रही है।
आठ जून तक प्री मानसून आने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 मई के बाद तापमान गिर कर 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बताया कि इस बार प्री मानसून आठ से 10 जून के बीच में आ सकता है।