फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बरपा तेज रफ्तार का कहर: ट्रकों की जोरदार भिड़ंत...ऑटो हुआ चकनाचूर, किशोरी समेत दो की मौत, पांच गंभीर घायल

Tue, 23 May 2023 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Accident: घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में ऑटो चपेट में आ गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद रोड पर अंबर सिंह का डेरा के पास दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान तेज रफ्तार ऑटो एक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हैलट, कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र निवासी चालक मनोज (25) पुत्र छेदालाल घाटमपुर से ऑटो में सवारियां बैठाकर अमौली जा रहा था।
जहानाबाद रोड पर स्थित अंबर सिंह का डेरा गांव के पास ओवर टेक करने में दो ट्रकों की टक्कर के दौरान उनकी चपेट में ऑटो भी आ गया। हादसे में ऑटो सवार 16 वर्षीय किशोरी और एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ऑटो सवार अनूप (37), अंजली (24), शुभम (26) और अरविंद (6) को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रकों की टक्कर में ऑटो चपेट में आया
ऑटो चालक मनोज ने बताया कि वह ऑटो लेकर घाटमपुर से अमौली जा रहे था। जैसे ही वो अंबर सिंह का डेरा गांव के पास पहुंचा, तभी ओवरटेक करने के चक्कर में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इसकी चपेट में ऑटो भी आ गया। एक ट्रक को लेते हुए ऑटो खंती में गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें