संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन अलर्ट
शहर में बवाल होने से पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। साथ ही पुलिस की धरपकड़ और छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा पीएसी के जवान भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वैसे पुलिस और पीएसी पर भी पत्थरबाजी की गई थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस बवाल के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी की तलाश में जुटी है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सपा प्रमुख ने की नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग
कानपुर बवाल पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुएपुलिस और खुफिया तंत्र की विफलता से भाजपा प्रवक्तानूपुर शर्मा द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान से, कानपुर में जो अशांति हुई है। उसके लिएभाजपा नेता को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील है।
मौलवियों ने की शांति बनाए रखने की अपील
- फोटो : अमर उजाला
मौलवियों ने की शांति बनाए रखने की अपील
इस बवाल के बीच शहर काजी कानपुर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद, साकिब अदीब मिस्बाही, नायब शहर काजी कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी, कारी अब्दुल मुत्तलिब कादरी, महबूब आलम खान, अख्लाक अहमद डेविड भी पहुंचे। सभी ने लोगों से घर जाने और अमन बनाए रखने की अपील की।
नगर निगम कर्मियों ने की सफाई
- फोटो : अमर उजाला
निगम कर्मियों ने की सड़कों की सफाई
बता दें कि बवाल में दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी, बमबारी और गोलीबारी की गवाह सड़कें और गलियां थी। यहां हर जगह ईंट, जूता, चप्पल, बोतलें आदि बिखरे पड़े थे। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों पर सड़क पर बिखरे ईट-पत्थरों को नगर निगम कर्मियों द्वारा हटाया गया।