फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Paraunkh: प्रधानमंत्री ने बच्चों से किया संवाद, कहा- मेरा गांव काशी में है, मैं आपके गांव आया, आप मेरे गांव आना

Fri, 03 Jun 2022 10:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अभिभावकों और बच्चों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा गांव काशी में है। हम आपके गांव आए हैं, तो आप लोग भी मेरे गांव काशी जरूर आईये।
विज्ञापन
परौंख में बच्चों से सवाल-जवाब करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहनिया चौक के पास स्थित रामलीला समिति के मंच पर मौजूद बच्चों और उनके अभिभावकों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों से पूछा कि कोई काशी गया है क्या। फिर बोले, मेरा गांव काशी है। मैं आपके गांव आया हूं, आप मेरे गांव आना। 

विज्ञापन

परौंख के पथरी देवी मंदिर में पूजन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी रामलीला मंच पर जुटे बच्चों व उनके अभिभावकों से रूबरू हुए। 
यहां पीएम ने बच्चों से सवाल पूछे तो उन्होंने भी हाथ उठाकर जवाब दिए। पीएम ने बच्चों से पूछा कि कौन कौन पढ़ने जाता है। इस पर बच्चों ने हाथ उठाकर जवाब दिया। फिर उन्होंने पूछा कि कौन भाई बहन को मारता है। फिर बोले कि कौन बहन है जो भाई को मारती है। कोई जवाब नहीं मिलने पर वह हंस पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बच्चों से सवाल किया कि किसने कानपुर देखा। कुछ बच्चों ने हाथ उठाया। फिर पूछा कि लखनऊ किसने देखा है। इस पर कुछ बच्चों ने लखनऊ जाने की हामी भरी। इसके बाद पीएम ने पूछा कि कोई काशी गया है क्या। इस पर बच्चे शांत हो गए। पीएम ने कहा कि मेरा गांव काशी है। मैं आपके गांव आया हूं, तो आप लोग काशी आना। बच्चों ने सिर हिलाकर सहमति दी। इस पर पीएम मुस्कुरा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें