फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईटेंशन लाइन से झुलसे दो दोस्तों की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 31 Oct 2022 09:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर के पनकी गंगागंज में हाईटेंशन लाइन से झुलसे दो दोस्तों की इलाज की दौरान मौत हो गई। एक ने पीजीआई में शनिवार देर रात तो दूसरे ने हैलट में रविवार सुबह दम तोड़ा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

विज्ञापन


गंगागंज निवासी दिवाकर (18) और नारायण (19) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दिवाली के दूसरे दिन 25 अक्तूबर को नारायण, मनीष के घर गया था। दोनों छत पर बैठे हुए थे। तभी नारायण के मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह बात करते करते छज्जे के पास पहुंच गया।

वहां से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। दिवाकर उसको बचाने का प्रयास करने लगा तो उसे भी करंट लग गया। नारायण पहली मंजिल से नीचे गिरा और दिवाकर बेजान सा होकर छत पर ही गिर गया था। दोनों को हैलट में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले नारायण को पीजीआई रेफर किया गया था। शनिवार रात नारायण की मौत हो गई। इधर, रविवार दोपहर हैलट में भर्ती दिवाकर ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के परिजन बदहवास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें