फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विमान से शुरू होगी बंगलूरू और कोलकाता के लिए बंद चल रही हवाई सेवा, स्पाइस जेट ने बढ़ाई सक्रियता

Sun, 21 Apr 2019 10:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर से बंगलूरू और कोलकाता के लिए जल्द शुरु होगी फ्लाइट
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से बंगलूरू और कोलकाता के लिए बंद चल रही फ्लाइट अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। जेट एयरवेज के अचानक बंद हो जाने से स्पाइस जेट कंपनी के लिए कई शहरों से उड़ान शुरू करने का मौका हाथ लगा है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में स्पाइस जेट कंपनी जल्द ही कई नए विमान खरीदने जा रही है। इन्हीं नए विमानों में से दो विमान कानपुर-बंगलूरू और कानपुर-कोलकाता के बीच उड़ान भरेंगे। अभी तक इन दो शहरों के लिए स्पाइस जेट जिस मैक्स कंपनी का विमान प्रयोग में ला रही थी, उस कंपनी के सभी विमानों पर दुनिया भर में रोक लगा दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

जेट एयरवेज के अचानक बंद हो जाने से बढ़ गई स्पाइसजेट कंपनी की सक्रियता

इसी वजह से करीब 15 दिनों से भी अधिक समय से बंगलूरू और कोलकाता के लिए उड़ान बंद चल रही है। कुछ दिन पहले यह सूचना आई थी कि यह उड़ान 30 अप्रैल तक के लिए बंद की गई है। इस बीच जेट एयरवेज के अचानक बंद हो जाने से स्पाइसजेट कंपनी की सक्रियता बढ़ गई है।

माना जा रहा है कि वह जल्द ही इन दो शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने के साथ कुछ और शहरों के लिए भी अपनी सेवाएं दे सकती है। एयरपोर्ट निदेशक वीके झा ने बताया कि स्पाइस जेट की तरफ से संकेत मिले हैं कि वह जल्द ही कुछ और विमान की खरीद करने जा रही है। सब कुछ फाइनल हो चुका है। अगले सप्ताह तक बंगलूरू और कोलकाता के लिए अच्छी खबरें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें