फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 केंद्रों पर आज 11340 छात्र देंगे यूपीएसईई, सीसीटीवी की निगरानी में एकेटीयू कराएगा परीक्षा

Sun, 21 Apr 2019 09:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए कानपुर में 10 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इनमें 11340 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। 
विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज और तकनीकी संस्थानों में इस परीक्षा के जरिये दाखिला दिया जाएगा। इस बार इस प्रवेश परीक्षा में कुल एक लाख छह हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने परीक्षा के लिए देश भर में 131 केंद्र बनाए हैं। इसमें 13 केंद्र प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में हैं। शहर में कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर के अलावा कानपुर देहात, वाराणसी, सुल्तानपुर, सीतापुर, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, नोएडा, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, आजमगढ़, मथुरा, लखनऊ, आगरा, कुशीनगर, झांसी, जौनपुर, जालौन, गोरखपुर, गोंडा, गाजीपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फैजाबाद, इटावा, देवरिया, बुलंदशहर, बिजनौर, बस्ती, बरेली, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अलीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना, रांची और रुड़की में भी परीक्षा केंद्र बने हैं।


परीक्षा केंद्र                                                छात्र संख्या
एक्सिस कॉलेज                                            2600
केआईटी                                                     1200
नारायना विद्यापीठ इंजीनियरिंग                        1000
नारायना विद्यापीठ मैनेजमेंट                            1000
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी                    1000
ऐलनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी             1000
महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ फार्मेसी                    440
इंडस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट    900
पीएसआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग                1000
प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी             1200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें