औरैया के गोविंद नगर निवासी प्रतियोगी छात्र की कानपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिछले दो साल से बड़ी बहन के साथ रहकर कानपुर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसका शव फंदे से लटका मिला।
मोहल्ला गोविंद नगर निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा का पुत्र अनिकेत (19) कानपुर में कल्याणपुर क्षेत्र में एक किराये के मकान में अपनी बड़ी बहन रितु के साथ रहकर दो साल से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बहन प्रियंका ने बताया कि मंगलवार को मां स्वर्णिम लता कानपुर गईं थीं।