चकेरी हरिहर धाम श्यामनगर निवासी संजय सरकार का इकलौता बेटा रोनित सरकार (17) सोमवार को छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्कूल में फोन कर संपर्क किया। जहां उन्हें पता चला कि बेटा स्कूल से छुट्टी के बाद ही जा चुका है। इसके बाद रोनित की तलाश परिजन रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप के अलावा अन्य स्थानों पर करते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शाम करीब 6 बजे परिजन स्कूल पहुंचे। साथ ही बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जिसमें बेटा स्कूल से जाता नजर आ रहा है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।