कानपुर में एक सिपाही का अपराधी सानू मूसा के साथ फोटो वायरल हुआ है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर का कहना है कि अगर सिपाही की सांठगांठ अपराधी से पाई जाती है, तो उस पर कार्रवाई होगी।
कानपुर के कमिश्नरी में तैनात पुलिसकर्मियों की अपराधियों से यारी का सिलसिला जारी है। अब चमनगंज थाने में तैनात सिपाही तारीफ का अपराधी सानू मूसा के साथ फोटो वायरल हुआ है। सिपाही की फोटो किसी रेस्टोरेंट की है। सेल्फी खुद सिपाही ने ही क्लिक की है। ट्विटर पर कुछ लोगों ने इसको ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सिपाही पहले भी कई विवादों से जुड़ा रहा है। वहीं सामू मूसा का बड़े अपराधियों से कनेक्शन है। इजराइल आटेवाले को असलहा व कारतूस भी उपलब्ध करवाता है। वहीं चकेरी के रहने वाले अमन कटियार और संकल्प उर्फ मन्नू ठाकुर नाम के युवक के कई फोटो वायरल हुए हैं। जिसमें वह अवैध असलहों का प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।
अगर सिपाही की सांठगांठ अपराधी से पाई जाती है, तो उस पर कार्रवाई होगी। वहीं जो लोग अवैध असलहों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था