फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 177 टेनरी संचालकों को बकाये का नोटिस, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने की कार्रवाई

Sat, 28 Jan 2023 10:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक विशाल सिंह ने बताया कि 177 बड़े बकायेदार टेनरी संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इन पर करीब आठ करोड़ रुपये बाकी हैं। वहीं, नगर निगम को भी भुगतान के लिए पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने सीईटीपी संचालन शुल्क न देने पर 177 टेनरियों को आरसी जारी किया है। नगर निगम को भी करीब 16 करोड़ रुपये बकाया के लिए पत्र लिखा है। उधर, प्लांट संचालन कर रहे ठेकेदार ने 31 जनवरी तक भुगतान न होने पर प्लांट चलाने में असमर्थता जताई है। अगर ऐसा हुआ तो टेनरियों का जहरीला पानी गंगा में जाने की आशंका है।

विज्ञापन


जाजमऊ स्थित कॉमन क्रोम एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का संचालन गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई करती है। यह प्लांट 3.6 करोड़ लीटर प्रतिदिन क्षमता का है। इसमें एक करोड़ लीटर तक टेनरियों का जहरीला पानी शोधित किया जाता है। इकाई को संचालन में होने वाले खर्च में से 50 प्रतिशत धनराशि नगर निगम देती है, जबकि शेष धन टेनरी संचालकों से प्रति खाल (हाइड) की दर वसूला जाता है। प्लांट संचालन का ठेका गंगा इंफ्राबिल्ट कंपनी के पास है। संचालन में हर महीने करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च आता है।

उधर, पांच महीने से भुगतान न होने पर ठेकेदार ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को पत्र लिखकर भुगतान न होने पर 31 जनवरी के बाद प्लांट बंद करने की धमकी दी है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक विशाल सिंह ने बताया कि 177 बड़े बकायेदार टेनरी संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इन पर करीब आठ करोड़ रुपये बाकी हैं। वहीं, नगर निगम को भी भुगतान के लिए पत्र लिखा है। 

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को सीईटीपी संचालन के लिए जल्द भुगतान किया जाएगा। नगर निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए थोड़ा-थोड़ा भुगतान करेंगे। पहले भी उन्हें इस मद में भुगतान किया गया है। - शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त

विज्ञापन

इन टेनरियों पर है ज्यादा बकायेदारी
टेनरी का नाम            बकाया धनराशि

सुल्तान टेनर्स                57 लाख
लारी टेनरी                    50 लाख
वासिफ टेनरी                28 लाख
यूनाइटेड प्रोविंसेस टेनरी    24 लाख
सनराइज टेनरी            20 लाख
ओमेरे टेनिंग इंडस्ट्रीज    19 लाख
सीवान टेनरी                17 लाख
एक्मे टेनर्स                 17 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें