शाम को सूचना पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस ने प्रशासनिक भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो मालूम हुआ कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। एसीपी अकमल खान ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
दिनभर दबाए रखा मामला, शाम को पहुंचे थाने
डायरेक्टर केके सिंह के अनुसार सुबह सभी सफाई कर्मचारियों और गार्डों से चिड़ियाघर के प्रशासन ने अपने स्तर से पूछताछ की। पूरे परिसर में भी खोजबीन करवाई गई। शाम तक कुछ भी पता न चलने पर पुलिस को सूचना देने का फैसला लिया गया। पुलिस को प्रशासनिक भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर एक कैमरा चलता हुआ मिला, लेकिन उसमें कोई भी नजर नहीं आया। वहीं, पुलिस का कहना है कि यदि उन्हें सुबह से वारदात का पता चल जाता तो फोरेंसिक और डॉगस्क्वाड की मदद ली जा सकती थी। दिन भर लोगों की चहलकदमी से अब इनका लाभ मिलना मुश्किल है।
चार से पांच लोगों के शामिल होने की आशंका
पुलिस के अनुसार चोरों ने कैश रूम का ताला नहीं तोड़ा है। उसे चाबी से खोलने के बाद तिजोरी पार कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि भारीभरकम तिजोरी को उठाने के लिए चार से पांच लोग रहे होंगे। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद कैश रूम का ताला फिर से बंद कर दिया।