फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एक घंटे और गुलजार हो सकेंगे बाजार, रात्रिकालीन कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक

Sun, 11 Jul 2021 12:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति कानपुर सहित आसपास के जिलों में अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन
कानपुर में नाईट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय अब रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। जिसके चलते अब कानपुर में भी रात को 9 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू लग जाता था। अब एक घंटे का समय बढ़ा दिया गया है। जिससे अब बाजार 9 बजे की जगह दस बजे बंद होंगे।
विज्ञापन


कानपुर के छह क्षेत्रों में कोरोना के छह रोगी और मिले हैं। हेमंत विहार, अरौल, सनिगवां, संजय गांधी नगर, कैंट और ग्राम छतनी में संक्रमित पाए गए। होम आइसोलेशन में चार रोगी इलाज से ठीक हो गए हैं। नगर अब कोरोना एक्टिव केस 47 बचे हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 82813 है।

इनमें 80866 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो चुके हैं। 1900 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को 6675 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। 179 सैंपल विशेष सर्वेलांस अभियान और 6496 सैंपल रूटीन में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें