फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: अगले 48 घंटे में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 11 से 14 जुलाई के बीच बारिश की संभावना

Sun, 11 Jul 2021 12:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर का माैसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लगातार कई दिनों तक होने वाली झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मानसूनी गतिविधियाें की रफ्तार में कमी आने की वजह से बारिश वाले बादलों के बनने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


यही वजह है कि 10 जुलाई से शुरू होने वाली बारिश का सिलसिला थोड़ा आगे बढ़ गया है। संभावना है कि 11 की शाम से लेकर 14 जुलाई के बीच मौसम का मिजाज बदल सकता है। फिलहाल उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुटा रही है।



मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले तीन दिनों में गंगा के मैदानी इलाकों में पूर्वी हवाओं के मानसून की अवधि और बल में वृद्धि होगी। उत्तर मध्य प्रदेश पर पहुंचते हुए, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पाकिस्तान क्षेत्र पर एक और चक्रवाती हवा के साथ इसके जुड़ने से उत्तर भारत में 11 से 14 जुलाई के बीच अगले 72 घंटों में मानसून की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 36.2
न्यूनतम तापमान 27.8
अधिकतम आर्द्रता..80
न्यूनतम आर्द्रता..53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें