सेंट्रल स्टेशन के बाहर पहले से मौजूद बर्रा पुलिस उसे थाने ले आई। जहां देर रात पूछताछ के बाद उसे थाने के बैरक में रखा गया। पूछताछ में उसने खुद को वारदात से अंजान होने की बात कही। उसका कहना था कि हमें नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। सोमवार को क्राइम ब्रांच और मुख्य विवेचक पूछताछ करेंगे। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पूरे रास्ते खुद को बताता रहा बेकसूर
पुलिस कस्टडी में आया राहुल पूरे रास्ते खुद को बेकसूर बताता रहा। उसका कहना था कि उसे ये उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ हो जाएगा। उसने कहा कि जिसके कहने पर साजिश रची उसी ने ही धोखा दिया।