नगर निगम जोन-3 के प्रभारी राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में किदवई नगर, बारादेवी, निराला नगर क्षेत्र में सीएम का रूट साफ कराने के लिए अभियान चलाकर विज्ञापन पट हटाए गए। अभियान में शामिल कर्मियों ने बारादेवी मंदिर के पास पोल में लगी मुख्यमंत्री की होर्डिंग भी हटा दी।
नगर निगम ने सोमवार को मुख्यमंत्री का रूट साफ कराते समय उन्हीं की होर्डिंग तोड़ दी। उसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की भी फोटो लगी थी। भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 नवंबर को शहर आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम के मद्देनजर चुनाव के उम्मीदवारों सहित अन्य नेताओं ने चकेरी एयरपोर्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर पूरे रूट में हजारों होर्डिंग, बोर्ड सहित विभिन्न तरह के विज्ञापन पट लगाए हैं।
सोमवार को नगर निगम जोन-3 के प्रभारी राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में किदवई नगर, बारादेवी, निराला नगर क्षेत्र में सीएम का रूट साफ कराने के लिए अभियान चलाकर विज्ञापन पट हटाए गए। अभियान में शामिल कर्मियों ने बारादेवी मंदिर के पास पोल में लगी मुख्यमंत्री की होर्डिंग भी हटा दी।
विज्ञापन
इसे साथ में चल रहे ट्रक में डालने के बाद फाड़ दिया गया। वहां 12 होर्डिंग सहित अन्य विज्ञापन पट हटाए गए। दूसरी तरफ जोनल प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर रूट साफ कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। नगर निगम प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी कर्नल आलोक नारायण ने सीएम की होर्डिंग तोड़े जाने की जानकारी से इनकार किया।