फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Test Series: पांच भारतीय खिलाड़ियों संग कीवी खिलाड़ी पहुंचे कानपुर, दो बसों से होटल लैंडमार्क पधारे

Mon, 22 Nov 2021 08:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना को देखते हुए भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के लिए होटल लैंडमार्क में काफी सतर्कता बरती जा रही है। होटल पहुंचकर खिलाड़ी लिफ्ट से अपने कमरे में चले गए। दोनों ही टीमों और सपोर्टिंग स्टाफ को होटल की 14,15,16 व 17वीं मंजिल पर ठहराया गया है।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ियों संग कीवी खिलाड़ी पहुंचे कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के शेष पांच खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड की टीम भी सोमवार दोपहर बाद होटल लैंडमार्क पहुंची। दोनों टीमों के साथ सपोर्टिंग स्टाफ भी आया है। चकेरी एयरपोर्ट पर कोलकाता से आए चार्टर विमान से सभी खिलाड़ी उतरे।
विज्ञापन


यहां से बॉयोबबल के घेरे में दो बसों से लैंडमार्क पहुंचे। कोविड को देखते हुए न किसी खिलाड़ी को टीका लगाया गया और न ही बुके दिए गए। सभी खिलाड़ी मुंह में मास्क लगाए थे। होटल पहुंचकर खिलाड़ी लिफ्ट से अपने कमरे में चले गए। दोनों ही टीमों और सपोर्टिंग स्टाफ को होटल की 14,15,16 व 17वीं मंजिल पर ठहराया गया है।

भारतीय टीम के ये खिलाड़ी पहुंचे 
अक्षर पटेल, आर अश्विन, सिराज अहमद, केएल राहुल व श्रेयश अय्यर 

न्यूजीलैंड टीम के ये खिलाड़ी आए 
केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रचिन रवींद्र, विलियम यंग, नील वैगनर, एजाज पटेल, विल सोमरविले, रॉस टेलर, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, डेरिल मिचेल।  
विज्ञापन


एयरपोर्ट से 18 मिनट में पहुंचे लैंडमार्क 
चकेरी एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को लेकर निकली दोनों बसों को पुलिस की फ्लीट ने महज 18 मिनट में होटल लैंडमार्क पहुंचाया। एयरपोर्ट से होटल की दूरी 15 किलोमीटर है। खिलाड़ियों को होटल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर और उनकी टीम के साथ जिला प्रशासन की थी। काफिले में बसों समेत कुल आठ वाहन थे। बसों को अहिरवां, विश्वकर्मा द्वार, सर्किट हाउस, मुरे कंपनी पुल से ग्रीनपार्क चौराहा से होते हुए होटल लैंडमार्क तक लाया गया। 

उद्घाटन कार्यक्रम नहीं होगा, राष्ट्रपति नहीं आएंगे 
कोविड गाइडलाइन के चलते भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से होने वाले टेस्ट मैच का उद्घाटन कार्यक्रम नहीं होगा। अंपायरों और खिलाड़ियों के अलावा मैदान में कोई प्रवेश नहीं करेगा। उधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मैच देखने नहीं आएंगे। यूपीसीए के डायरेक्टर राजीव शुक्ला ने बताया कि बॉयोबबल की गाइडलाइन के चलते राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें