हैलट के सामने रेलवे लाइन के बगल में आग की लपटें उठ रही थीं। सैकड़ों लोग तमाशबीन बने थे, पर कोई भी आग नहीं बुझा रहा था। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उससे उतरकर नजदीक लगे हैंडपंप से खुद मटकी और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने लगीं।
हैलट के सामने जीटी रोड किनारे रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को आग की लपटें उठती देख महापौर प्रमिला पांडेय ने पानी डाला। तमाशबीन बने लोग भी उन्हें ऐसा करते देख मदद करने लगे, जिससे चंद मिनट में ही आग बुझ गई।
विज्ञापन
आग से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। महापौर प्रमिला पांडेय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे वह नगर निगम मुख्यालय से जीटी रोड होते हुए गोल चौराहे की तरफ जा रही थीं। रास्ते में हैलट के सामने रेलवे लाइन के बगल में आग की लपटें उठ रही थीं।
सैकड़ों लोग तमाशबीन बने थे, पर कोई भी आग नहीं बुझा रहा था। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उससे उतरकर नजदीक लगे हैंडपंप से खुद मटकी और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने लगीं।
विज्ञापन
उन्हें ऐसा करते देख तमाशबीन बने कई स्थानीय लोग भी मदद के लिए आग आए। आग बुझने के बाद महापौर ने वहां कूड़ा फेंकने, जलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
दिल तो बच्चा है जी...
कुछ ऐसे भी मौके आते हैं, जब बड़े भी खुद को बच्चा बनने से रोक नहीं पाते। ऐसा ही एक नजारा पी रोड स्थित हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में देखने को मिला। यहां पहुंची मेयर प्रमिला पांडेय बच्चों के अनुरोध पर खुद को कबड्डी खेलने से नहीं रोक पाईं।