फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Lover Murder: नाबालिग प्रेमिका के परिजनों ने दी खौफनाक मौत, परिवार को बचाने के लिए किशोरी ने पुलिस को ही सुना डाली फर्जी कहानी

Mon, 13 Jun 2022 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रसूलाबाद में रहने वाली नाबालिग प्रेमिका को साथ ले जा रहे कल्याणपुर निवासी युवक को शनिवार रात किशोरी के परिजनों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को सूखे बंबे में फेंककर फरार हो गए। कल्याणपुर के अशोक नगर (मूलरूप से शिवली के बैरी सवाई गांव) निवासी अंकित मिश्र (27) गाजियाबाद की एक फैक्टरी में काम करता था। उसके रसूलाबाद के एक गांव में रहने वाली किसान की 16 वर्षीय बेटी से प्रेम संबंध थे। एक सप्ताह पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। शनिवार रात वह प्रेमिका के पनकी निवासी मौसा के साथ बाइक से रसूलाबाद गया था। देर रात वह प्रेमिका को बाइक से अपने साथ ले जाने लगा। जानकारी पर किशोरी के परिजनों ने अंकित का पीछा किया। रास्ते में पकड़ कर पीटकर मार डाला। अंकित के शव को हीकेपुर गांव के बाहर बंबे में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अंकित के पिता ने शनिवार रात ही पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या कर शव गायब करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रेमिका से पूछताछ के बाद पुलिस ने अंकित का शव बरामद किया। वहीं, किशोरी के चाचा को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अंकित की हो चुकी थी शादी, मायके में थी पत्नी
अंकित की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी मायके में थी। अंकित की हत्या से मां सीमा, पत्नी कल्पना, भाई मोहित, मानस व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित का ननिहाल किशोरी के गांव में उसी के घर के पास है। लॉकडाउन में अंकित ननिहाल में ही था। उसी समय अंकित का किशोरी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शनिवार को अंकित किशोरी को गाजियाबाद ले जाने के लिए निकला था।
 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
परिवार को बचाने के लिए सुनाई फर्जी कहानी
अंकित की हत्या के बाद किशोरी अपनी मां संग थाने पहुंची और पुलिस को फर्जी कहानी सुनाई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अंकित के साथ घर से जा रही थी। रास्ते में अंकित के साथी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर अंकित ने साथी को पीट कर मरणासन्न कर दिया। पुलिस छानबीन करने गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस को सच्चाई बता दी। इस पर पुलिस ने किशोरी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अंकित की हत्या की बात कबूल ली। इसके बाद पुलिस ने बंबे से अंकित का शव बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें