तमंचा दिखाकर वारदात को दिया अंजाम
सीढ़ी चौकी के थोड़ा आगे तीन लोगों ने उसे रोक लिया था। तमंचा दिखाकर गले में पहनी चेन, टॉप्स, पायल, मोबाइल, स्कूटी और 42 हजार 800 रुपये लूट लिए थे। इस दौरान उसने आरोपियों को पहचान लिया था। आरोपी उसे मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़ गए थे।
फिल्मी स्टाइल में लूट, राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया
राहगीरों ने उसे सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया था। ठीक होने पर वह सीढ़ी चौकी गई और शिकायत की थी, लेकिन रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई। बता दें कि मामले में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बीच सड़क पर तमंचा तान कर महिला से स्कूटी, नगदी और ज्वेलरी छीनी थी।
मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा क्यों नहीं पंजीकृत किया जा सका, इस विषय पर भी थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर