फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का शीतगृह निरीक्षण, DHO से रिपोर्ट तलब, बोले- निरीक्षक को निलंबित करें

Wed, 15 Mar 2023 11:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आलू भंडारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने शीतगृह में गड़बड़ी पर डीएचओ से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही, उद्यान निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक करते उद्यान विभाग मंत्री दिनेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में उद्यान विभाग मंत्री ने बुधवार को यहां के शीतगृह का औचक जायजा लिया। गड़बड़ी और उद्यान निरीक्षक की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की। जिला उद्यान अधिकारी से शीतगृह के संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब की है, ताकि लाइसेंस निरस्त किया जा सके।

विज्ञापन

गैरहाजिर उद्यान निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश लखीमपुर खीरी के डीएचओ को दिए गए हैं। बता दें कि उद्यान विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने आलू भंडारण के संबंध में चल रही प्रक्रिया और व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने विकास भवन सभागार में शीतगृह संचालक, आलू किसान, उद्यान और मंडी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री ने बिलग्राम में सांडी रोड स्थित मेसर्स अश्वनी कुमार मदन पाल शीतगृह का औचक निरीक्षण किया। उद्यान निरीक्षक अंकित रस्तोगी गैरहाजिर थे।

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी डीएचओ को दिए निर्देश
 ड्यूटी के बाद भी गैरहाजिरी पर उद्यान निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश लखीमपुर खीरी के डीएचओ को दिए। किसानों ने शीतगृह संचालक की शिकायत की। इस पर लाइसेंस निरस्त और जिला उद्यान अधिकारी हरदोई के विरुद्ध निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शीतगृह में उपस्थित नहीं रहते कर्मचारी
 निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी मंडलवार ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि देखने में आ रहा है कि जिला उद्यान अधिकारी की ओर से जो कर्मचारी शीतगृह पर लगाए गए हैं। वह वहां उपस्थित नहीं हैं। इसकी समीक्षा भी नहीं की जा रही है। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें