बैंक अफसर संवेदनहीनता पर उतारू
पीड़ित अजय गुप्ता ने कहा की बैंक अभी भी पीड़ितों की जगह चोरों का साथ दे रही है, क्योंकि उच्च अधिकारी इस मामले में फंस रहे हैं। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पीड़ितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जा रही है, जो गलत है। बैंक के अफसर संवेदनहीनता पर उतारू हो गए हैं।
बैंक के शाखा प्रबंधन ने पत्र में यह लिखा
शाखा प्रबंधक कमलेश गुप्ता ने बैंक लॉकर धारक रमा अवस्थी की बेटी श्रद्धा शुक्ला को पत्र में लिखा है कि तीन अप्रैल को दोपहर 3:00 से 04:15 बजे के मध्य आपके द्वारा बैंक शाखा के बाहर लगभग 30-40 लोगों के साथ इकट्ठा होकर बैंक के कार्य में बाधा डालने और बैंक शाखा में अनाधिकृत रूप से घुसने का प्रयास किया गया।
बैंक के बाहर किया गया हंगामा
इस पर बैंक के सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा के द्रष्टिकोण से आपको रोक दिया गया और आपके द्वारा बैंक शाखा के बाहर हंगामा किया गया। उक्त संबंध में आपको सूचित करते है कि यदि आपके द्वारा इस प्रकार का कृत्य दोबारा करने का प्रयास किया जाता है, तो आपके विरुद्ध उचित आपराधिक धाराओं में शिकायत की जाएगी।