फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जाजमऊ टेनरी में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर साथियों ने किया हंगामा

Thu, 07 Jul 2022 01:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के जाजमऊ में मजदूर की मौत से हड़कंप मच गया। साथियों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ में गुरुवार को भल्ला स्टेट स्थित सल्लन टेनरी के गेट के बाहर एक मजदूर भिखारी दास (45) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों और साथी मजदूरों ने 10 लाख रुपये की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना मिलते ही संचालक ताला लगाकर भाग निकला। बाद में समझौते के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


मृतक के साथी शिव कुमार के अनुसार उनके साथ भिखारी काम कर रहा था। भिखारी मजदूर बुलाने के लिए बाहर गया था। तभी सूचना आई कि मेन गेट के पास गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के भतीजे चंद्रशेखर ने बताया कि वे मूल रूप से जिला वैशाली बिहार निवासी थे।

यहां वह मुन्ना का हाता वाजिदपुर जाजमऊ में अकेले रहते थे। उसकी पत्नी की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके 4 बच्चे बिहार में ही रहते हैं। जिसमें एक बेटा पंकज (18) दिव्यांग, एक बेटी आशा देवी का विवाह हो चुका है। इसके अलावा दो बेटी उषा (17) व अनिशा (15) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें