अधिवक्ता गौरव दीक्षित के साथ इरफान की पत्नी व मां
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जाजमऊ आगजनी कांड समेत आठ मुकदमों में फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम ने अधिवक्ता गौरव दीक्षित के माध्यम से एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। इसमें रमजान माह में इरफान को महाराजगंज जेल से कानपुर जेल में शिफ्ट करने के लिए गुहार लगाई है।
पत्र में कहा गया कि साजिशन इरफान को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए कानपुर से महाराजगंज जेल में शिफ्ट किया गया है। वहां इरफान के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है। न तो परिवार वालों को और न ही उनके अधिवक्ता गौरव दीक्षित को मिलने दिया जाता है। इरफान की तबीयत बहुत खराब है। उनका वजन लगभग 20 किलो कम हो गया है। उनकी दोनों किडनियों में स्टोन है।