फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रोडवेज बस में उल्टियां आने से दरोगा की हालत बिगड़ी, मौत से मचा हड़कंप

Wed, 29 May 2024 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रोडवेज बस में उल्टियां आने से दरोगा की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। भोगनीपुर थाने में तैनात दरोगा काली मिट्टी सफीपुर उन्नाव से लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेस बस से उन्नाव सफीपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर से कानपुर देहात के भोगनीपुर जा रहे दरोगा की उल्टियां आने से हालत बिगड़ गई और वे टाटमिल बस अड्डे में बेहोश हो गए। बस चालक व परिचालक ने इसकी सूचना बाबूपुरवा पुलिस को दी। पुलिस ने दरोगा को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्रयागराज निवासी दरोगा रांजुल प्रसाद शुक्ला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में तैनात थे। बुधवार को वह उन्नाव सफीपुर स्थित काली मिट्टी ट्रेनिंग सेंटर से विकासनगर डिपो की बस से लौट रहे थे। बस चालक राजेश व परिचालक सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि बस सीओडी पुल के पास पहुंची थी तभी दरोगा को तेज उल्टियां होने लगी। जब तक बस झकरकटी बस अड्डे पहुंचती, इससे पहले ही वह बेहोश हो गए।

बस चालक राजेश की सूचना पर पहुंचे ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चुरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी गई है। डॉक्टरों का अनुमान है कि दरोगा की मौत हार्ट अटैक या लू लगने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें