फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिग्नेचर सिटी के पास पेड़ से टकराई बाइक, अकाउंटेंट की मौत, दो लोग घायल

Wed, 29 May 2024 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अकाउंटेंट की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नवाबगंज इलाके में सिग्नेचर सिटी के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक मोटर कपंनी के अकाउंटेंट की मौत हो गई। महिला मित्र व दोस्त घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों हैलट में भर्ती कराया। अकाउंटेट की पत्नी ने महिला मित्र पर लूटपाट और हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड निवासी रवि कुमार शर्मा (39) मकरावटगंज स्थित सोसाइटी टाटा मोटर्स में अकाउंटेंट थे। परिवार में पत्नी सोनम शर्मा, बेटी भूमि, बेटा कट्टू और कृष्णा है। मंगलवार देर रात रवि युवती व एक अन्य दोस्त बाइक से कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है, तीनों सिग्नेचर सिटी के पास सीधे एक पेड़ से टकरा गए। घायलों को पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया, यहां रवि की मौत हो गई।

सोनम ने आरोप लगाया कि रवि के पास ऑफिस के 2.5 लाख रुपये, एक लैपटॉप, एक आईफोन था, जो गायब है। आरोप लगाया कि रवि करीब आठ माह से युवती के संपर्क में था। उनका कहना है कि रवि की हत्या के बाद सामान व नकदी ली गई है। वहीं, पुलिस को दूसरा फोन घटनास्थल से मिल गया है। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें