कानपुर के चकेरी में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में किया। पीड़िता का आरोप है वह तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसने बात करना बंद कर दिया। मामले में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
चकेरी निवासी दलित युवती के अनुसार आदर्श गुप्ता से कई सालों से दोस्ती थी। जो फिर प्रेम में बदल गई। आरोप है कि उसने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया। वह जनवरी 2021 में उसे अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घुमाने भी ले गया था। वहां भी शारीरिक शोषण किया।
वहां शादी करने की बात पूछने पर वापस लौटने पर शादी करने की बात कही। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसका तीन साल तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। फरवरी में वहां से लौटने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। फिर जब वह उसके घर शादी की बात करने गई ।
तो उसने अपने पिता के साथ मिलकर उससे अभद्रता की और घर से भगा दिया। आरोप है कि उसने बदनाम करने का डर दिखाकर उससे एक लाख रुपये भी हड़प कर लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।