झांसा देकर कुल 1.77 लाख की ठगी
पति ने रोजगार के लिए लखनऊ में अलमास टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के जुनैद सिद्दीकी, दिलशाद अहमद से उनके ड्राइवर अतुल के माध्यम से संपर्क किया। जुनैद और दिलशाद ने नौकरी के लिए ओमान की राजधानी मस्कट भेजने का झांसा देकर कुल 1.77 लाख रुपये ले लिए।
टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेजा
बीते साल आठ दिसंबर को फ्लाइट का फर्जी टिकट देकर लखनऊ एयरपोर्ट भेज दिया, जहां चेकिंग टिकट फर्जी होने का मामला सामने आने पर वापस कर दिया गया। शिकायत करने के बाद 10 दिसंबर को बिना जानकारी दिए एक महीना 10 दिन के टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया।
एजेंट ने टूरिस्ट वीजा खत्म होते ही भगा दिया
ओमान के मस्कट एयरपोर्ट पर अजेबा का रहने वाला अब्दुल्ला नामक व्यक्ति सुभाष को लेने पहुंचा और नौकरी लगने का झांसा देकर उसका पासपोर्ट व टूरिस्ट वीजा अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ओमान के एक शहर बरखा में ले जाकर अपने साथ टूरिस्ट वीजा समाप्त होने तक रखा। इसके बाद उसे घर से भगा दिया।
उन्होंने सुभाष को कई बार नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया, लेकिन वह दिल्ली में होने के कारण नहीं आ पाया। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर