फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली, इंस्पेक्टर भी घायल

Fri, 16 Jun 2023 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना प्रभारी ने घायल आरोपी और इंस्पेक्टर को शिवली सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवली। मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। वहीं, थाने के अपराध निरीक्षक के बाएं हाथ में गोली छूते हुए निकल गई। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

बैरी सवाई चौराहे पर घूमने वाली मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ मंगलवार की रात शराब के नशे में गांव के ही नरेंद्र कश्यप और रामकेश चौरसिया ने दुष्कर्म किया था। मामले में गांव के ही लोगों ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कश्यप को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, फरार रामकेश की तलाश की जा रही थी। गुरुवार की रात पुलिस को खबर मिली कि भेवान औनहा रोड पर आरोपी बाइक से कहीं जा रहा है इस पर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस को देखते ही आरोपी रामकेश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इससे एक गोली रामकेश के पैर में लग गई। वहीं, रामकेश की ओर से की गई फायरिंग में इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम के बाएं हाथ में गोली छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने घायल आरोपी और इंस्पेक्टर को शिवली सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस टीम में बाघपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी, सिपाही अनुज वशिष्ठ, सत्यवीर, अंकित तोमर, धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें