कुछ घंटे बाद मृतक की मां गीता ने पति मनोज और बहू प्रीति पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया। आरोप है कि कमल और प्रीति का विवाद हो रहा था। इसी दौरान कमल लाइसेंसी राइफल से खुदकुशी करने का प्रयास करने लगा। मनोज बीच बचाव कर रहे थे तभी गोली चली और उसके पेट में लग गई। जिससे कमल की मौत हो गई। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतक की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उसकी पत्नी की तरफ से भी तहरीर मिली है। उसको भी जांच में शामिल किया गया है। तफ्तीश में जो साक्ष्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अष्टभुजा प्रसाद सिंह, एसपी कानपुर आउटर