Kanpur News: फजलगंज थाना क्षेत्र में स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित दर्शनपुरवा में साईं मोटर्स शोरूम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। शोरूम खोलते ही कर्मचारियों ने अंदर धुआं देखा और तुरंत बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीमों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
घटना में शोरूम का बैक ऑफिस, एक्सेसरीज, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता से 17 कारों को बचा लिया गया। वहीं, शोरूम के ऊपर होटल तक आग पहुंच जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है और घटना की जांच जारी है।