Chitrakoot News: जिले में हाईवे पर सुदिनपुर बॉर्डर पर महुआ के पेड़ से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना सुदिनपुर बॉर्डर के पास की है, जहां एक काले रंग की तेज रफ्तार टीयूवी गाड़ी महुआ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। गाड़ी पर लाल रंग से 'कलेक्ट' लिखा हुआ है। आशंका है कि गाड़ी किसी कलेक्ट्रेट कर्मी की हो सकती है। मृतकों में एक कॉलेज कर्मी राजाराम निवासी कर्वी चंद्रगहना और दूसरे प्राइमरी के शिक्षक ओमप्रकाश निवासी अतर्रा हैं।