काटे गए पेड़, हटाए गए तारों के मकड़जाल
रूक-रूक कर धधक रहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मार्केट के चौतरफा जाना पड़ रहा था। मार्केट के तीन साइडों में पीपल, पाकड़ व अन्य पेडों की मोटी टहनियां निकलने और तारों के मकड़जाल के चलते काफी दिक्कतें हो रही थीं।
नफीस टॉवर की खिड़कियों को भी काटा
लिहाजा पुलिस ने नगर निगम और बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद से सभी पेड़ों की टहनियों और तारों के मकड़जाल को कटवाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच नगर निगम द्वारा नफीस टॉवर की दर्जनों लोहे की खिड़कियों को काटा गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया।
चौतरफा लगाया गया सोडियम लाइट
बीते चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते मार्केट व आस पास अंधेरा पसरा हुआ है। इससे दमकल कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था। इसके चलते पुलिस विभाग द्वारा सभी इमारतों के आस-पास सोडियम लाइट लगाने के साथ जनरेट की व्यवस्था की गई है।
पूरे दिन दौड़ती रही दमकल की गाड़ियां
शनिवार सुबह से ही दमकल की गाड़ियां दौड़ती नजर आई। हर घंटे एक अपार्टमेंट के बाहर तीन गाड़ियों की जरूरत पड़ रही थी। पुलिस टीम द्वारा शनिवार दोबारा आग धधकने पर घटना स्थल के आस पास बैरिकेडिंग लगाकर सिलिंग का दायरा बढ़ाया गया। इससे कि दमकल कर्मियों को दिक्कत न हो।